32 वर्षीय सरिता देवी ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या आखिर क्यों ?आइए जानते हैं खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

झारखंड:-गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनियां पंचायत के पिपरडीह गांव निवासी सुरेश यादव की 32 वर्षीय पत्नी सरिता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की देर रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन छत पर सो रहे थे। परिजनों को उक्त घटना की जानकारी सुबह में हुई। सूत्रों की मानें तो घर मे किसी भी परिवार के सदस्य के साथ किसी प्रकार की कोई विवाद नहीं थी। उक्त महिला ने फांसी क्यों लगाई, यह किसी को ज्ञात नहीं है। उक्त महिला ने जमीन से लगभग साढ़े 6 फिट ऊंचे आवास निर्माण में लगे एक बांस में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना पाकर कांडी थाना एस आई विद्यासागर घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। उक्त महिला की शादी 2010 में हुई थी। उसका मायके मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखांड गांव में है। मृतका अपने पीछे एक पुत्री 10 वर्षीया काजल कुमारी व एक पुत्र 08 वर्षीय मनीष कुमार को छोड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!