अगलगी से दर्जनों किसानों का पुआल और गेहूं का बोझा जल कर हुआ राख।

एटीएच न्यूज 11 से संवाददाता मिथिलेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।

कुटुम्बा औरंगाबाद। आज दिनांक 25/04/2024 नबीनगर प्रखंड के जयहिंद तेंदुआ गांव की आहर में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में कई बीघा गेहूं की फसल तथा धान की पराली जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना में रामछोल गांव के किसान रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया की दस बीघा के धान की पराली और पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं किसान नागेश्वर सिंह के 22 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा किसान सहदेव सिंह के दस कट्ठा के ‌गेहुं, उपेन्द्र सिंह के ‌एक बीघा के गेहूं, सुनील सिंह दस कट्ठा के ‌गेहुं, जनक सिंह पांच बिगहा के पराली, रामेश्वर साव तीन ‌बिगहा के पराली, कुलदीप साव तीन ‌बिगहा के पराली, सीताराम यादव के चार बिगहा ‌के‌ पराली, कुटुंबा प्रखंड के जो‌ पाण्डेयपुर में खेती किये‌‌ थे। प्रसाद मेहता के बारह कट्ठा गेहूं फसल जल कर नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली वे घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर वे असफल रहे। किसानों की सूचना पर पहुंची फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मी मनीष कुमार ने कहा अभी के समय सावधानी की‌ आवश्यकता है। तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग ने किसानों की कड़ी मेहनत से गई फसल को खाक में तब्दील कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!