साक्षरता समिति की महिलाओं द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

ATH न्यूज़ 11 से दीपिका की रिपोर्ट ।

मझिआंव /गढ़वा:- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रखंड साक्षरता कार्यालय में साक्षरता समिति महिला समूहों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित स्वीप एवं मेहंदी कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षरता महिला समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। और एक से बढ़कर एक मेहंदी की डिजाइन हाथों पर बनाई गई। जिसमें हाथों पर ईवीएम मशीन का चित्र और मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्लोगन लिखे गए थे। जैसे कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। मतदान करने जाना है। अपना फर्ज निभाना है। और देश को मजबूत बनाना है। मौके पर साक्षरता विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के प्रखंड समन्वयक सह केआरपी कामेश्वर बैठा एवं नगर पंचायत क्षेत्र के सुरती कुमारी द्वारा सभी साक्षरता महिला समूहों को उत्साह वर्धन किया गया। और साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर व्यापक स्तर पर नगर पंचायत क्षेत्र समेत ग्राम पंचायत के सभी गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने को कहा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत, एवं साक्षरता महिला समूह कविता देवी, रिंकी देवी, पुष्पा देवी, नीलम देवी, पूनम कुमारी आदि महिला साक्षरता कर्मी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!