मथुरी पुल की समस्या का मुख्य पार्षद ने किया निदान-पढ़े खबर कैसे?

डेहरी:-डेहरी से डालमियानगर जाने के लिए अब गंदे जल-जमाव से होकर नहीं गुजरना होगा। मथुरी पुल के नीचे इस विकट समस्या का निदान हो गया है। गंदा जल-जमाव के कारण ही पुल के नीचे की सड़क में गड्ढे बन गए थे और दुर्घटना होती थी इससे भी छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। मुख्य पार्षद शशि कुमारी की पहल पर नगर परिषद ने पुल के नीचे चेंबर और नाली का निर्माण कराया जिसकी सराहना लोगों ने की है। इस पर कोई बहुत बड़ी राशि खर्च नहीं होनी थी लेकिन रेलवे पुलिया होने के कारण इजाजत नहीं मिल रही थी। जानकारी के मुताबिक दो ढाई लाख की राशि खर्च कर निदान हो गया है।
डेहरी से डालमियानगर को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है। इसी रास्ते अकोढीगोला और नासरीगंज भी जाने का मुख्य मार्ग है। पाली रोड में रेलवे ओवरब्रिज जब से ध्वस्त हो कर बंद है तब से इस सड़क पर आवागमन का संपूर्ण दबाव बना हुआ है। इधर मथुरी पुल में जल-जमाव से यह भी जानलेवा बना हुआ था और लोगों को भारी मुसिबत झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रत्तु बिगहा चौक और रेलवे लाइन के मध्य स्थित महादलित बस्ती का गंदा पानी इकट्ठा होकर इसी पुलिया के नीचे जमा हो जाता था जो समस्या का मुख्य कारण था जिसका निदान स्वागत योग्य है।
इधर मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने बताया कि नागरिक सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। वर्षों से लोग समस्या से जूझ रहे थे। जिलाधिकारी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर और पत्राचार के जरिए हल निकाल लिया गया और बेहतर सुविधा बहाल करा दी गई है। आगे भी शहर में ऐसी वर्षों पुरानी समस्याओं को दूर करने के प्रयास चलते रहेंगे। यदि काम करने का जुनून हो तो बड़ी से बड़ी समस्या का भी निदान हो सकता है, जिसे हमने कर दिखाया है और आगे भी करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!