चोरांटी नदी बनी कूड़ेदान -पढ़े खबर क्यों और कैसे?

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

चोरांटी नदी बनी कूड़ेदान -पढ़े खबर क्यों और कैसे?

झारखंड:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के छोटी बड़ी नदी नाले अप्रैल महीने के शुरुआत से ही सूखने लगे हैं।पंडी नदी सुख गया है।उधर कांडी मुख्यालय का चोरांटी नदी भी सुख गया है।पंडी नदी का ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में पानी नही होने से नदी सुख चला है।यही स्थिति चोरांटी नदी का भी यही हुआ है।कांडी मुख्यालय के लोग चोरांटी नदी को कूड़ादान के रूप में अब उपयोग करते हैं।यह नदी अब कूड़ादान बन कर रह गया है।यह नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर लिए जाने के बाद अब यह संक्रिन हो गया है।इस नदी का भारी मात्रा में अतिक्रमण कर लिया गया है।जिसके कारण इस नदी का पानी सूख गया है। नदी में केवल कचड़ा ही नजर आता है।यह नदी पूर्ण रूप से प्रदूषित होकर रह गया है।उधर प्रखंड के पूर्वी सीमा पर कोयल व उतरी सीमा पर सोन नदी का भी जलस्तर काफी कम हो गया है।जिसके कारण कुआँ व चापाकल का भी लेयर नीचे चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!