गया- नक्सली हमले की आशंका से जिले के कई पोलिंग बूथ सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाता था। जिससे मतदाताओं को मतदान करने में कठिनाई होती थी। अतिनक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के द्वारा वोट बहिष्कार का भी ऐलान किया जाता था। चुनाव की घोषणा होते ही इन इलाकों में नक्सलियों का भय का माहौल बन जाता था। पोलिंग बूथों और सुरक्षा बलों पर नक्सली हमला का रक्तरंजित इतिहास रहा है।
पर अब स्थितियां काफी बदल चुकी है। आज गया में पुलिस व नक्सल उन्मूलन में यहां तैनात अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें गया के साथ साथ आसपास के अन्य जिले के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अति नक्सल प्रभावित और जंगल पहाड़ के बीच बसे छह मतदान केंद्रों को इस बार नही शिफ्ट करने का हमलोगों ने निर्णय लिया है। तारचुआं, अनरवन सलैया,जटहि,नवादा सहित कुल छः बुथ इस बार निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। इन पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें।