भभुआ के सोनडीहरा पावर प्लांट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक की हुई मौत.

भभुआ :-भभुआ प्रंखड के सोनडीहरा पावर प्लांट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना क्षेत्र के मचिआवं गांव निवासी सूर्यवंशम राम के 25 वर्षीय पुत्र रतन कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि ई रिक्शा लेकर अपने गांव से मोहनिया के लिए जा रहा था। तभी सोनडीहरा पावर प्लांट के पास तेज रफ्तार में एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से घटनास्थल पर ई रिक्शा पलटा जिसमें दबकर चालक मौत हो गई। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। वहीं सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वही इस मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!