बरडीहा बी डी ओ आवास के सामने होलिका दहन स्थल की स्थान परिवर्तन को लेकर हुई झड़प को उच्च अधिकारियों ने किया निदान।

ATH न्यूज़ 11 से दीपिका की रिपोर्ट ।

मझिआंव (गढ़वा):- बरडीहा थाना क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवास के सामने पिछले कई वर्षों से परंपरागत होलिका दहन होते आ रहा है। मगर इस वर्ष अनहोनी अगलगी घटना को लेकर वीडियो सह सीओ विजय राम के द्वारा स्थान परिवर्तन कर महज कुछ ही दूरी पर स्थान निर्धारित करवाया गया था। लेकिन होली जलाने के स्थान परिवर्तन को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। मामले की जानकारी पर एसडीएम विजय कुमार एवं एसडीपीओ नीरज कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाते हुए कहा कि पूर्वजों काल से चले आ रहे होलीका जलाने के स्थान इस वर्ष यथावत रहेगा। लेकिन अगले वर्ष से सुरक्षा के ख्याल से स्थान परिवर्तन कर अभिलेख में दर्ज किया जाएगा।

इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने पहले ग्रामीणों से होलिका दहन स्थान के बारे में जानकारी ली। कहा कि होली से किसी की कोई क्षति हो ऐसा नहीं होना चाहिए। होली त्यौहार एक दूसरे का भावना को कद्र करते हुए आपसी भाईचारा स्थापित करने का त्यौहार है। इसलिए सभी लोग मिलजुल कर होली का आनंद उठाएं। होली रंग में भंग ना होने दे। इस वर्ष स्थिति को यथावत रखकर खुशीपूर्वक होली त्यौहार मनाए। इधर एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों की सहमति से होली के स्थान पर उत्पन्न हुए विवाद का समाधान करा दिया गया है। उन्होंने वीडियो विजय राम को निगरानी रखने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील किया है। बताते चले की वीडियो सह सीओ विजय राम ने कहा कि होली का दहन को लेकर सरकारी आवास के सामने मना करने एवं कुछ ही दूरी पर स्थान परिवर्तन कर ग्रामीणों को दिया गया था। क्योंकि होलिका दहन कार्यक्रम में कई पियक्कड़ लोग भी शामिल होते हैं। बम पटाखे छुट्ते हैं। जिससे सरकारी आवास में रहने वाले अधिकारी एवं कर्मियों के फैमिलायों को परेशानी होने की संभावना दिख रही थी। वहीं होलिका दहन स्थल से सटे खेत में लगे फसल को भी जलने की भय उन्हें सता रहा था। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूर्वजों काल से होलिका दहन को लेकर पुराने स्थल को परिवर्तन करते हुए दूसरे जगह स्थानांतरित करवाया गया था। लेकिन स्थान परिवर्तन करने से ग्रामीणों में आक्रोश हुआ। इधर ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई वर्षों से होलिका दहन का स्थान निश्चित है। देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए पुराने स्थान पर ही होलिका दहन को लेकर समत गाड़े जाने पर अड़ गए। इसके बाद बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लगभग आधा दर्जन युवक को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। इधर हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा। आधे घंटे के बाद सभी युवक को छोड़ दिया गयाइसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच कई मर्तबा समझौता वार्ता होते होते जमकर नोक झोंक भी हुई। महिला पुरुष एवं बच्चे काफी संख्या में लोग पहुंच गए। और प्रशासन को खरी-खोटी सुनाते हुए आक्रोश जताया गया। इधर अनहोनी घटना को देखते हुए मझीआंव तथा जिले से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगा लिया गया। जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल थी। लेकिन एसडीएम विजय कुमार एवं एसडीपीओ नीरज कुमार ने स्थान परिवर्तन को लेकर हुई विवाद को थाने परिसर में ग्रामीणों की विशेष बैठक आयोजित कर सुलझा दिया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, वीडियो सह सीओ विजय राम, मझीआंव थाना प्रभारी आकाश कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव, सहित मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान, पुष्प रंजन, मारुत नंदन सोनी,महेंद्र यादव, गोरख पासवान, शशि प्रसाद, त्रिलोकी विश्वकर्मा, योगेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रियांशु प्रजापति, आनंद प्रजापति, सरवन राम, राजन कुमार सहित कई महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!