एटीएच:-गया सदर एसडीएम कार्यालय में ड्यूटी कर रहे होम गॉर्ड के जवान सुजीत कुमार की आज दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। घटना के चंद घण्टे के भीतर ही पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर ली है। उसे शहर के गांधी मैदान से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त धारधार कैंची बरामद की गयी है। आज शाम गया एसएसपी आशीष भारती के द्वारा स्थानीय सिविल लाइन्स थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गयी है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद सिंह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मारूफगंज का रहने वाला है जो मानसिक रूप से असमान्य है। उन्होंने बताया कि आरोपी हमेशा सरकारी कार्यालयों में घूमते नजर आता है। आज वह एसडीएम कार्यालय में घूम रहा था। वह कार्यालय के भीतर जाना चाह रहा था। जिसे गार्ड सुजीत के द्वारा रोके जाने पर विवाद हुआ और गार्ड के द्वारा उसे थप्पड़ मार दिया गया। इसी से आक्रोशित होकर वह पैकेट से कैंची निकाल कर गार्ड पर हमला कर दिया। पुलिस के द्वारा आनन फानन में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।