सासाराम:- रोहतास जिले के दिनारा थाना पुलिस ने शुक्रवार कि रात घर से निकली लड़की कि शव पुउवाडीह पास पोखरा से बरामद किया है।शव कि शिनाख्त पुउवाडीह निवासी नंद कुमार राम कि 17 वर्षीय पुत्री लाखा मुनि कुमारी के रुप में हुई है। तीसरे दिन लड़की कि शव मिलने के साथ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतीका के पिता ने बताया कि गांव के ही लड़का पवन कुमार उर्फ गोवर्धन चौधरी से लाखा मुनि कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां शुक्रवार रात को प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने बाद लड़की घर नहीं पहुंची अभी खोजबीन चल ही रहा था कि लड़की कि शव पोखरा से बरामद किया गया।
दिनारा थानाध्यक्ष बिनय कुमार ने मोबाइल पर बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एफआईआर में नामित आरोपी प्रेमी को गिरफतार किया गया है। शव को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि लड़की कि मौत कैसे हुई है।वहीं इस मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं।