ATH न्यूज़ 11 से दीपिका की रिपोर्ट ।
विश्रामपुर: – महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर विश्रामपुर में शनिवार को भोले बाबा का भव्य शाही बारात निकला।शाही बारात को पलामू सांसद बीडी राम,पूर्व स्वाथ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर रवाना किया।बारात की शुरुआत स्थानीय पंचमुखी मंदिर परिसर से हुआ।जो पूरे नगर भ्रमण करते हुये छिपादोहर स्थित सर्व मनोकामना सिद्धि मंदिर पहुंचा।जहां कलाकारों द्वारा कई कर्तव्य दिखाये गये।इसके अलावा कई मांगलिक कार्यक्रम,धार्मिक अनुष्ठान व विशेष पूजा अर्चना के बाद पहाड़ी हनुमान मंदिर परिसर में शिव चर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।बारात में शामिल कई कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक झांकी,नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।भगवान भोले की शाही बारात में विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी,पंकज कुमार लाल,समाजसेवी विजय कुमार रवि,निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील कुमार चौधरी,पूनम देवी,भाजपा जिला कार्य समिति किरण देवी,महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा,महामंत्री मनीष कुमार,रजनीश कुमार,महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना देवी सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।