उप मुख्यमंत्री ने राजद के प्रदेश सचिव को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई ।

औरंगाबाद :-बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं सांसद सुशील कुमार सिंह ने राजद के प्रदेश सचिव अशोक कुमार कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाया।प्रदेश अध्यक्ष ने राजद प्रदेश सचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए बिहार के बेहतर प्रयास में अपना अहम योगदान देने के लिए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।राजद के प्रदेश सचिव अशोक कुशवाहा भाजपा परिवार में शामिल होने पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकास कार्य एवं कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सांसद सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा परिवार में शामिल हुआ हुँ और इस चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह को चुनाव में अपार बहुमत से चुनाव जीताने के लिए क्षेत्र का दौरा करूँगा और औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में सांसद के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताउँगा राजद भ्रष्टाचारियों का पार्टी है वँहा पर सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट मचा हुआ है।राजद इस बार हर सीट पर पैसे लेकर उम्मीदवार उतार रही है। आज मुझे गर्व है कि राष्ट्रवादी विचारधारा और सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हुआ हुँ इस मौके पर विधान पार्षद दिलीप सिंह,भाजपा नेता उपेन्द्र प्रसाद,बबुआ जी,भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!