दुष्कर्म मामले में आरोपी को गुरुआ थाना द्वारा महज 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।

संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।

ATHNEWS 11ग्रुप :-दिनांक-26/03/2024 को वादिनी के द्वारा गुरुआ थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया हैं। इस संबंध में गुरुआ थाना द्वारा कांड संख्या-109/24, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा इस कांड को संवेदनशील कोटि के मानते हुए इस कांड के अभियुक्त को अविलम्ब गिरफ्तार करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष गुरूआ, गुरुआ थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर इस घटना में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त रंजीत कुमार पिता रामकृत यादव उर्फ कृत यादव सा० बैजु विगहा थाना गुरुआ जिला गया को प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस महिला सुरक्षा हेतु लगातार कार्य कर रही है। इस मामले में प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित गति से कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जायेगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम पताः-
रंजीत कुमार पिता रामकृत यादव उर्फ कृत यादव सा० बैजु विगहा थाना गुरूआ जिला गया

गया पुलिस से सहायता हेतु सम्पर्क नम्बर :- पुलिस सहायता नम्बर :- 112
गया पुलिस नियंत्रण कक्ष नम्बर 0631-2222634

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!