253 दिनों से चल रहे हड़ताल के बाद 12 मार्च को कैबिनेट में लगी मुहर हड़ताल कर्मीयों में दिखीं खुशी का माहौल।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

 

झारखंड:- गढ़वा 253 दिनों से चल रहें हड़ताल के बाद 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयं सेवको की पांच सूत्री मांगों पर मुहर लग गई, जिसमें पंचायत सेवकों का नाम बदलकर पंचायत सहायक कर दिया गया। साथ ही मानदेय के रूप में 2500 रुपए व स्टाइपेन्ड भी मिलेगा। बता दें कि पंचायत स्वयं सेवको की लड़ाई 08 जुलाई 2023 से चल रही थी। कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयं सेवकों की पांच सूत्री मांगों पर मुहर लगने के बाद सभी पंचायत सहायक अपने-अपने कार्यों पर पुनः वापस लौट आए।

इसे लेकर गढ़वा जिले कांडी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर खुशी प्रकट करते हुए योगदान करने का निर्णय लिया गया। वहीं सभी पंचायत सहायकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोहम्मद आफताब आलम, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय व बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय को गुलदस्ता देकर साल ओढ़ाकर मिटाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया। जबकि हड़ताल के बाद पुनः योगदान देने आए पंचायत सहायकों को प्रखंड प्रमुख व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने भी गमछा देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह से पूर्व सभी पंचायत सहायकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर योगदान स्वीकार करने के लिए अनुमति प्रदान पत्र सौंपा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी पंचायत सहायकों को निर्देश देते हुए कहा गया कि अबुआ आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों के खाते में प्रथम क़िस्त की राशि 30-30 हजार रुपया आवंटित किया गया है। जिसका उपयोग सभी लाभुक आवास निर्माण कार्य में ही करें, अन्य कार्यों में नहीं। अन्य कार्यों में आवास योजना की राशि उपयोग करने वाले लाभूको को चिन्हित कर कार्यवाई कि जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी पंचायत सहायक शुक्रवार से ही अपने-अपने कार्यों में लग जाएं। कनिय अभियन्ता अबुआ आवास का ले आउट करेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व से लम्बित प्रधानमंत्री आवास को मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कैबिनेट की बैठक में पारित प्रस्ताव पर मुहर लगने से सभी पंचायत सहायकों में काफी खुशी देखी गई। सभी ने राज्य सरकार को दिल से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। ‌मौके पर पंचायत सहायक प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार राम, सत्येंद्र राम, सुनन्द कुमार, मुरारी पासवान, विवेक कुमार ठाकुर, शंकर पासवान, ओमप्रकाश ठाकुर, प्रभाकर पासवान, सिताबी यादव, कुन्दन पासवान, मदन गुप्ता सहित काफी संख्या में पंचायत सहायक व प्रखंड समन्वयक पीएम आवास अजित कुमार, लेखा पाल संजय कुमार बैठा व झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!