भाजपा ने रोहतास कार्यालय पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई।

सासाराम:-आज 15 अप्रैल दिन सोमवार को भाजपा, रोहतास के कार्यालय में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती मनाई गयी। विदित हो की कल भाजपा, रोहतास के सभी 35 ग्रामीण मंडल व नगर मंडलों मुख्यालयों में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गयी।
आज जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री सह प्रत्याशी सासाराम लोकसभा क्षेत्र श्री शिवेश कुमार राम के मुख्य आतिथ्य में मनायी जा रही जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सत्यनारायण पासवान द्वारा संचालन किये जा रहे कार्यक्रम में मंचासीन लोगों व वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बाबासाहेब की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सभा को उद्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवेश राम ने कहा की बाबासाहेब को इतना सम्मान इसलिए मिल पाया और उन्होंने दलित व पिछड़े समाज को सम्मान इसलिए दिलवा पायी की वे अपनी प्रखर प्रतिभा से शिक्षित बने। इसलिए सभी दलित, पिछड़े भाइयों को सबसे पहले शिक्षित बनना होगा। बाबासाहेब के विचारों और सिद्धांतो तथा उनके बनाये भारतवर्ष के संविधान के साथ यदि कोई सबसे ज्यादा छेड़छाड़ और बदलाव या दुरुपयोग किया है तो वह कॉन्ग्रेस है।
हमारे मूल संविधान में 22 चित्र ऐसे हैं, जिनमें से एक भगवान श्रीराम का भी है। इसके अलावा राम के प्रिय भगवान हनुमान का भी चित्र भारत के संविधान में हैं।
मूल संविधान की प्रति उठाकर पन्नों को पलटते हैं तो हमें उसके अंदर सुविख्यात चित्रकार नन्दलाल बोस की कूची से बनाए हुए कुल 22 चित्र नजर आते हैं। इन चित्रों के आधार पर हीं हम समझ सकते हैं कि हमारे संविधान निर्माताओं के मन और मस्तिष्क में कैसे आदर्श भारतीय समाज की परिकल्पना रही होगी। इन चित्रों की शुरुआत मोहनजोदड़ो से होती है और फिर वैदिक काल के गुरुकुल, महाकाव्य काल के रामायण में लंका पर प्रभु राम की विजय,गीता का उपदेश देते श्री कृष्ण,भगवान बुद्ध भगवान महावीर,सम्राट अशोक द्वारा बौद्ध धर्म का प्रचार,(मौर्य काल), गुप्त वंश की कला जिसमें हनुमानजी का दृश्य है, विक्रमादित्य का दरबार, नालंदा विश्वविद्यालय, उड़िया मूर्तिकला,नटराज की प्रतिमा, भागीरथ की तपस्या से गंगा का अवतरण,मुगलकाल में अकबर का दरबार, शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह ,टीपू सुल्तान और महारानी लक्ष्मीबाई,गांधी जी का दांडी मार्च,नोआखली में दंगा पीड़ितों के बीच गांधी,नेताजी सुभाषचंद्र बोस,हिमालय का दृश्य,रेगिस्तान का दृश्य,महासागर का दृश्य शामिल है।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने कहा की बाबासाहेब को सबसे ज्यादा सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है वो बाबासाहेब का पंचतीर्थ बनाने का काम हो,लंदन स्थित उनके स्थल को स्मृति स्थल बनाने का काम हो । मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण पासवान ने अपने मोर्चा के नेताओं, कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की शिवेश राम जी एक सुयोग्य,शिक्षित और यहीं धरती पर जन्म लेकर प्राथमिक शिक्षा पूरा किये हुए स्थानीय उम्मीदवार हैं, और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ‌के उम्मीदवार हैं इनके लिए हम सभी कार्यकर्ता जी जान लगाकर जीत दिलाकर मोदीजी के हाथों को मजबूत करेंगें।
इस कार्यक्रम में प्रमुखत: पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह भोला,पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह,जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, प्यारेलाल ओझा, जिलाउपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद कुशवाहा, अरुण पांडेय,नवीनचंद साह, रामायण पासवान,राजीव रंजन सिंह, वकील खरवार,सरताज हुसैन, जितेन्द्र राम, राकेश पाण्डेय,नीलेश सिंह, श्रीमती सरिता सिंह,डॉ.शरत् चंद्र संतोष, गुप्तेश्वर गुप्ता,संजय सिंह ,रमेश चौहान,नंदजी गुप्ता,बेचू महतो, विनोद कुमार गौतम, कृष्णा गुप्ता,परमेश्वर सिंह, डॉ.राजेन्द्र, माधुरी सोनी, राधेश्याम पांडेय, बृजनंदन कुशवाहा, महावीर पासवान,उमेश चौहान, गुड्डू सिंह, दिनेश साहू,धर्मशीला देवी, वीणा देवी, सुनयना देवी,राजमती कुंवर आदि उपस्थित थे।

सूचनार्थ:-मंगलानंद पाठक, जिलाउपाध्यक्ष, भाजपा रोहतास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!