देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है :- चिराग

 

एटीएच न्यूज 11 से मिथिलेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।

कुटुंबा औरंगाबाद 13 अप्रैल 2024 :- बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं हम (से.) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने शनिवार को औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुटुंबा गढ़ के मैदान में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट देने का परिणाम है कि पांच सौ वर्षों से टेंट में पड़े रामल्ला के लिए अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री गरीबों के कल्याण की बात करते हैं। वे गरीबों का कल्याण कर भी रहे हैं। गरीबों को पांच किलो मुफ्त अनाज दे रहे हैं। वही आयुष्मान कार्ड द्वारा गरीबों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।संतोष सुमन ने कहा कि देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। धारा तीन सौ सत्तर हटाने की बात पर विपक्ष कहता था कि दंगा फसाद होगा परन्तु प्रधानमंत्री ने धारा 370 हटा दी और किसी ने प्रधानमंत्री की आंख में आंख डालकर बात नहीं की। सभी लोगों ने नजरे झुका ली। आज भारत पूरे विश्व के सामने सीना तानकर खड़ा है। क्योंकि हम प्रधानमंत्री की छत्रछाया में है। आज नरेंद्र मोदी पुनः सुशील कुमार सिंह के रूप में आए हैं। राष्ट्र की रक्षा, संविधान की रक्षा, भारत के नवनिर्माण और आर्थिक शक्ति बनाने के लिए उन्हें वोट देकर चुनाव में जीत दिलाना है। आज हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है परंतु हमारा सपना है कि आने वाले समय में हम तीसरी नहीं बल्कि पहली सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएं। चिराग पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। बिहार की जनता न्यास संकल्प लिया है कि लोकसभा की चालीस सीटों को प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे और 400 सीटों के लक्ष्य को पार करेंगे। भारत की खोई हुई गौरव और अस्मिता को वापस लाने के लिए यह जरूरी है। लोजपा बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। यह चुनाव राष्ट्र का नेता चुनने का समय है। जो आने वाले पांच साल के भविष्य को निर्धारित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!