गया संसदीय क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी ने किया मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, साथ केक काट मनाया अपना जन्मदिन।

चोरांटी नदी बनी कूड़ेदान -पढ़े खबर क्यों और कैसे?

गया-गया संसदीय क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी राजद के कुमार सर्वजीत के द्वारा मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार के देर शाम की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव,गया के पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर गगन मिश्रा सहित महागठबंधन के अन्य नेतागण उपस्थित थे। कांग्रेस के जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में ही महागठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय स्थापित किया गया है। महागठबंधन प्रत्याशी कुमार सर्वजीत का आज जन्मदिवस था। इस मौके पर उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। नेताओं के द्वारा उन्हें बधाई दिया गया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर गंगाजल और गया के रबर डैम को एक घोटाला बताया। उन्होंने दावा किया कि अरबो रुपये खर्च किये जाने का कोई फायदा लोगों तक नही पहुचा है। इस मौके पर विजय कुमार मिठू,शशि किशोर शिशु,राजद जिलाध्यक्ष नेजाम भाई, माले नेता निरंजन कुमार,कांग्रेस के युगल किशोर सिंह,सीपीएम के पारसनाथ सिंह,कांग्रेस के रंजीत सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!