ट्रेनों में यात्रियों का मोबाईल झपटने एवं छिनने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

 

संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।

ATHNEWS11ग्रुप :-दिनांक-02/04/24 को गाड़ी सं0-18639 आरा-रॉची एक्स० के कोच सं० एस० ३ के वर्य सं0-24 पर सासाराम से गया के लिए यात्रा कर रहे थे। गाड़ी जब गया रेलवे स्टेशन पहुँचने वाली थी। तव यात्री मिथिलेश साह उक्त कोच के गेट पर खड़े थे। ट्रेन के करिमगंज पुल के पास से गुजरे के क्रम में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 20 वर्ष यात्री मिथिलेश साह के पैर पर तेजी से वार किया गया। जिसके कारण वह ट्रेन से निचे गिर कर जख्मी हो गये। वार करने वाले व्यक्ति यात्री मिथलेश साह के पैकेट से उनका मोबाईल छिनकर भाग गया। यात्री मिथिलेश साह जख्मी अवस्था में रेल थाना गया आये। जिन्हे तत्काल रेल पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया।चोरांटी नदी बनी कूड़ेदान -पढ़े खबर क्यों और कैसे?

वादी मिथिलेश साह उम्र 24 वर्ष पि०-द्वारिका साह, ग्राम-चुदी, थाना-रमना, जिला-गढवा (झारखण्ड) के लिखित आवेदन के आधार पर रेल थाना गया कांड सं0-51/24, दिनांक-02/04/24, धारा-392 भा०८० वि० दर्ज किया गया है।
रेल थानाध्यक्ष गया द्वारा कांड का वैज्ञानिक तकनीकी अनुसंधान कर घटना कारित करने वाले अभियुक्त को घटना स्थल (करिमगंज पुल) के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ के क्रम में उक्त घटना स्वयं के द्वारा कारित किये जाने की बात स्वीकार की गयी। एवं अभियुक्त के पास से वादी का छिना गया मोबाईल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-

01. अजहर हुसैन उम्र करीब 20 वर्ष पिता-आदिल हुसैन पता-न्यू करीमगंज रोड नं0-03 नियर रेलवे लाइन, थाना-सिविल लाईन, जिला-गया।

अपराध शैलीः-

इनके द्वारा ट्रेनों/रेलवे स्टेशनों पर यात्री का बैग सामान आदि की चोरी करने का कार्य किया जाता है।

बरामद समानः-
01 स्कीनटच मोबाइल
टीम का नाम।
01. पु०नि० राजेश कुमार रेल थानाध्यक्ष, गया।
02. सिपाही/622 धर्मराज कुमार मोर्या रेल थाना गया।
03. सिपाही/84 रंजीत कुमार, रेल थाना गया। 04. सिपाही/60 कुणाल सिंह, रेल थाना गया।
05. सिपाही/ 65 निरज कुमार, रेल थाना गया।
06. सिपाही/476 उमेश कुमार, रेल थाना गया।

थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह नें इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!